Sai-Ka-Aangan Shirdi Sai Baba ForumSai-Ka-Aangan Shirdi Sai Baba Forum
  Sai-Ka-Aangan Shirdi Sai Baba Forum
Register FAQ Calendar Search Today's Posts Mark Forums Read

SAI RADIO dedicated to all SHIRDI SAIBABA Devotees Around the world


Go Back   Sai-Ka-Aangan Shirdi Sai Baba Forum > Religious & Spiritual References > Religious Articles > Festivals & Events

OM SAI RAM. Welcome to the New & Upgraded version of Sai-Ka-Aangan Forum. If you find any problem logging in please use the Contact Us form available at the bottom of the site. JAI SAI RAM
Reply
 
LinkBack Thread Tools Search this Thread
  #1 (permalink)  
Old 29th July 2010, 11:37 AM
tana's Avatar
Global Moderator
 
Join Date: Oct 2008
Posts: 10,686
Default Shiv Puja Shravan Maas ~~~श्रावण मास~~~

Om Sai Ram!!!

Shiv Puja Shravan Maas ~~~श्रावण मास~~~




Shravana Masam or Shravan month or Shravana masam, also known as Sawan mahina, is very auspicious Hindu month. Each and everyday during the Shravana Mas has some significance. In 2010, Shravan month begins on 26th July and ends on 24th August in North Indian Hindi calendars. In Marathi, Gujarati, Kannada and Telugu Panchangam, Shravan mahina starts on 11th August and ends on 8th September.



Especially, Shravan Somvar (Mondays in Shravan month) are most auspicious which are solely dedicated to Lord Shiva. On Shravan Shukravar (Fridays in Shravana masa), women worship Goddess Mahalakshmi. Shravan month is the first month of auspicious Chaturmaas Puja.



Jai Sai Ram!!!




__________________

The most beautiful spot in the universe is SAI
Where everything is Calm, Musical and Magical!
Sai Baba Poems : SAI-KA-AANGAN.ORG | Shirdi Sai Baba Poems Blog
Sai Baba Literature : SHIRDI SAI BABA LITERATURE (Find All Religious Books & References on Shirdi Sai Baba)
Reply With Quote
  #2 (permalink)  
Old 29th July 2010, 11:43 AM
tana's Avatar
Global Moderator
 
Join Date: Oct 2008
Posts: 10,686
Default Re: Shiv Puja Shravan Maas ~~~श्रावण मास~~~

Om Sai Ram!!!

पूर्णमासी से लग गया है श्रावण~~~




श्रावण भगवान शंकर की आराधना का महीना है। इस दौरान भगवान शिव की पार्थिव पूजा के अलावा उनका अभिषेक किया जाता है। इस वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रविवार को पूर्ण हो गई है।

संन्यासी लोग चातुर्मास का प्रारंभ पूर्णमासी के दिन से ही करते हैं। लिहाजा, सोमवार से श्रावण का महीना शुरू हो गया है। निर्णय सिंधु ग्रंथ के अनुसार उदया तिथि के समय सूर्योदय को प्रमुखता दी गई है, जिसके अनुसार श्रावण महीने की शुरुआत मंगलवार से हो गई, लेकिन परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना, अभिषेक आदि के लिए उदया तिथि को अनिवार्य नहीं माना गया है।

हालाँकि व्रत और उपवास करने के लिए यह जरूरी है। यही कारण है कि तिथि में भेद के बाद भी सोमवार को शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वालों की काफी भीड़ देखी गई।






शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगाजल और जल से अभिषेक किया गया। पूरे समय मंदिर परिसरों में पंचाक्षरी मंत्रध्वनी की गूँज सुनाई देती रही।

गौरतलब है कि 27 जुलाई से श्रावण महीने की शुरुआत हुई, जिसमें पहला सोमवार 2 अगस्त को, दूसरा 9 अगस्त, तीसरा 16 और चौथा व अंतिम सोमवार 23 अगस्त को पड़ेगा। मान्यता है कि श्रावण मास में शिवोपासना से समस्त प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। शिवलिंग पर गंगा का जल चढ़ाने से शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।


Source ~Webdunia

Jai Sai Ram!!!
__________________

The most beautiful spot in the universe is SAI
Where everything is Calm, Musical and Magical!
Sai Baba Poems : SAI-KA-AANGAN.ORG | Shirdi Sai Baba Poems Blog
Sai Baba Literature : SHIRDI SAI BABA LITERATURE (Find All Religious Books & References on Shirdi Sai Baba)
Reply With Quote
  #3 (permalink)  
Old 29th July 2010, 11:53 AM
tana's Avatar
Global Moderator
 
Join Date: Oct 2008
Posts: 10,686
Default Re: Shiv Puja Shravan Maas ~~~श्रावण मास~~~

Om Sai Ram!!!

शिव के पौराणिक शिवालय~~~




यूँ तो प्रत्येक शहर और गाँवों में शिव के अनेकों शिवालय है, जिनमें से अधिकतर का अपना अलग पुरातात्विक और पौराणिक महत्व भी है। पुराणों में बारह ज्योर्तिलिंग के अलावा भी शिव के पवित्र स्थानों का उल्लेख मिलता है। प्रत्येक स्थान से जुड़ी अनेक कथाएँ हैं तथा इसका खगोलीय महत्व भी है। हम जानते हैं कि प्रमुख रूप से भगवान शिव के कौन-कौन से स्थान है।

कैलाश पर्वत : कैलाश पर्वत भगवान शिव का मुख्*य निवास स्थान है। कैलाश पर्वत चीन के तिब्बती इलाके में है। पर्वत के नजदीक ही विश्व प्रसिद्ध मानसरोवर झील है जहाँ माँ पार्वती स्नान करती थी। पुराणों अनुसार उक्त स्थान के नीचे ही पाताल लोक है जहाँ भगवान विष्णु विराजमान है। कैलाश पर्वत के लाखों योजन ऊपर ब्रह्मा का स्थान माना गया है।

ज्योतिर्लिंग : ज्योतिर्लिंग उत्पत्ति के संबंध में अनेकों मान्यताएँ प्रचलित है। विक्रम संवत के कुछ सहस्राब्*दी पूर्व उल्कापात का अधिक प्रकोप हुआ। आदि मानव को यह रुद्र का आविर्भाव दिखा। शिव पुराण के अनुसार उस समय आकाश से ज्*योति पिंड पृथ्*वी पर गिरे और उनसे थोड़ी देर के लिए प्रकाश फैल गया। यही उल्*का पिंड बारह ज्*योतिर्लिंग कहलाए।




12 ज्योतिर्लिंग :- (1) सोमनाथ, (2) मल्लिकार्जुन, (3) महाकालेश्वर, (4) ॐकारेश्वर, (5) वैद्यनाथ, (6) भीमशंकर, (7) रामेश्वर, (8) नागेश्वर, (9) विश्वनाथजी, (10) त्र्यम्बकेश्वर, (11) केदारनाथ, (12) घृष्णेश्वर

अमरनाथ : वैसे जो और कश्मीर में सैकड़ों प्राचीन शिव मंदिर है और हिन्दू पंडितों द्वारा पलायन करने के बाद सैंकड़ों मंदिर तोड़ दिए गया है किंतु विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ तीर्थ स्*थल का ही ज्यादा महत्व है। यह वह स्थान है जहाँ भगवान शिव ने माँ पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। इस स्थान को अमरनाथ की गुफा कहा जाता है। स्थानीय लोग इसे 'बर्फानी बाबा' की गुफा के नाम से पुकारते हैं। गुफा से उत्तर-पूर्व में 135 सहस्त्रमीटर दूर समुद्रतल से 13,600 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। इस गुफा की लंबाई 19 मीटर, चौड़ाई 16 मीटर और ऊँचाई 11 मीटर है।

अरुणाचलेश्वर मंदिर : यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है जो एक विशालकाय पर्वत पर स्थापित है। तिरुअन्नामलाई नामक कस्बे में स्थित यह मंदिर से 187 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर से जुड़ी कथा का शिव पुराण में उल्लेख मिलता है। भगवान शिव के पंचभूत क्षेत्रों में से एक अरुणाचलेश्वर मंदिर को अग्नि क्षेत्र माना जाता है जबकि काँची और तिरुवरुवर को पृथ्वी, चिदंबरम को आकाश, कलष्टी को वायु और तिरुवनिका को जल क्षेत्र माना जाता है।

श्रीकालहस्ती : आंध्रप्रदेश के तिरुपति शहर के पास पेन्नारजी की शाखा स्वर्णामुखी नदी के तट पर बसा कालहस्ती नामक स्थान पर भगवान शंकर का बहुत ही प्राचीन मंदिर स्थित है, जिसका उल्लेख पुराणों में मिलता है। दक्षिण भारत में स्थित भगवान शिव के तीर्थस्थानों में इस स्थान का विशेष महत्व है। नदी तट से पर्वत के तल तक विस्तारित इस स्थान को दक्षिण कैलाश व दक्षिण काशी नाम से भी जाना जाता है।

सिद्धनाथ महादेव : पाँडवों ने मालवा क्षेत्र में पाँच शिव मंदिर बनाएँ थे उनमें से एक है सिद्धनाथ महादेव का मंदिर। यह मंदिर पुण्य सलिला नर्मदा के किनारे बसे नगर नेमावर में स्थित है। ऐसी किंवदंती भी है कि सिद्धनाथ मंदिर के शिवलिंग की स्थापना चार सिद्ध ऋषि सनक, सनन्दन, सनातन और सनतकुमार ने सतयुग में की थी। इसी कारण इस मंदिर का नाम सिद्धनाथ है। हिंदू और जैन पुराणों में इस स्थान का कई बार उल्लेख हुआ है। इसे सब पापों का नाश कर सिद्धिदाता *तीर्थस्थल माना गया है।

कर्णेश्वर महादेव : मालवांचल में कौरवों-पांडवों ने अनेक मंदिर बनाएँ थे जिनमें से एक है सेंधल नदी के किनारे बसा यह कर्णेश्वर महादेव का मंदिर। करनावद (कर्णावत) नगर के राजा कर्ण यहाँ बैठकर ग्रामवासियों को दान दिया करते थे इस कारण इस मंदिर का नाम कर्णेश्वर मंदिर पड़ा। मध्यप्रदेश के से 30 किलोमिटर पर स्थित देवास जिले में स्थित है करनावद ग्राम।

नटराज मंदिर चिदंबरम : तमिलनाडु में चिदंबरम का नटराज मंदिर चेन्नई-तंजावुर मार्ग पर चेन्नई से 245 किमी दूर स्थित है। पुराणों के मुताबिक भगवान यहाँ प्रणव मंत्र 'ॐ' के आकार में विराजमान हैं। भगवान शिव के पाँच क्षेत्रों में से एक है चिदंबरम। इसे शिव का आकाश क्षेत्र कहा जाता है। अन्य चार क्षेत्रों में कालाहस्ती (आंध्रप्रदेश) अर्थात वायु, कांचीपुरम यानी पृथ्वी, तिरुवनिका- जल और अरुणाचलेश्वर (तिरुवनामलाई) अर्थात अग्नि शामिल हैं। शिव के नटराज स्वरूप के नृत्य का स्वामी होने के कारण भरतनाट्यम के कलाकारों के लिए इस स्थान का खास महत्व है।

~अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
~Webdunia


Jai Sai Ram!!!
__________________

The most beautiful spot in the universe is SAI
Where everything is Calm, Musical and Magical!
Sai Baba Poems : SAI-KA-AANGAN.ORG | Shirdi Sai Baba Poems Blog
Sai Baba Literature : SHIRDI SAI BABA LITERATURE (Find All Religious Books & References on Shirdi Sai Baba)
Reply With Quote
  #4 (permalink)  
Old 29th July 2010, 06:54 PM
tana's Avatar
Global Moderator
 
Join Date: Oct 2008
Posts: 10,686
Default Re: Shiv Puja Shravan Maas ~~~श्रावण मास~~~

Om Sai Ram!!!

।।पावन शिव चालीसा।।






।।दोहा।।
श्री गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान

जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥
भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥
अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन छार लगाये॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देख नाग मुनि मोहे॥
मैना मातु की ह्वै दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥
नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥
देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥
किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥
तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महँ मारि गिरायउ॥
आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥
त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥
किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तसु पुरारी॥
दानिन महं तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥
वेद नाम महिमा तव गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥
प्रगट उदधि मंथन में ज्वाला। जरे सुरासुर भये विहाला॥
कीन्ह दया तहँ करी सहाई। नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥
पूजन रामचंद्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥
सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥
एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई॥
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भये प्रसन्न दिए इच्छित वर॥
जय जय जय अनंत अविनाशी। करत कृपा सब के घटवासी॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावै । भ्रमत रहे मोहि चैन न आवै॥
त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। यहि अवसर मोहि आन उबारो॥
लै त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट से मोहि आन उबारो॥
मातु पिता भ्राता सब कोई। संकट में पूछत नहिं कोई॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु अब संकट भारी॥
धन निर्धन को देत सदाहीं। जो कोई जांचे वो फल पाहीं॥
अस्तुति केहि विधि करौं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥
शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। नारद शारद शीश नवावैं॥
नमो नमो जय नमो शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥
जो यह पाठ करे मन लाई। ता पार होत है शम्भु सहाई॥
ॠनिया जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी॥
पुत्र हीन कर इच्छा कोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥
पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे ॥
त्रयोदशी ब्रत करे हमेशा। तन नहीं ताके रहे कलेशा॥
धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥
जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्तवास शिवपुर में पावे॥
कहे अयोध्या आस तुम्हारी। जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥

॥दोहा॥
नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा।
तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥
मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान।
अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण॥

सावन मास में शिव चालीसा पढ़ने का अलग ही महत्व है। शिव चालीसा के माध्यम से आप अपने सारे दुखों को भूला कर भगवान शिव की अपार कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Jai Sai Ram!!!
__________________

The most beautiful spot in the universe is SAI
Where everything is Calm, Musical and Magical!
Sai Baba Poems : SAI-KA-AANGAN.ORG | Shirdi Sai Baba Poems Blog
Sai Baba Literature : SHIRDI SAI BABA LITERATURE (Find All Religious Books & References on Shirdi Sai Baba)
Reply With Quote
  #5 (permalink)  
Old 29th July 2010, 11:44 PM
Senior Member
 
Join Date: Mar 2010
Posts: 136
Default Re: Shiv Puja Shravan Maas ~~~श्रावण मास~~~

Om Namah Shivaye...!!! Bam Bam Bhole...!!! Jai Bhole SAI...!!!
__________________
Do Ordinary for SAI, he'll do extra ordinary for you..
Do Natural for SAI, he'll do super natural for you..
Do Possible for SAI, he'll do IMPOSSIBLE for you..
Reply With Quote
  #6 (permalink)  
Old 30th July 2010, 08:55 AM
Gopal Krishan's Avatar
Sai-Ka-Aangan Contributor
 
Join Date: Jul 2009
Posts: 4,283
Default Re: Shiv Puja Shravan Maas ~~~श्रावण मास~~~

जीवन में लाए सुखों की बहार - श्रावण सोमवार व्रत


हिन्दू धर्म में बताए गए व्रत विधान मात्र लौकिक या सांसारिक सुखों के पाने के लिए ही नहीं किए जाते हैं। बल्कि इनका संबंध मानव को धर्म के साथ जोड़कर जीवन को श्रेष्ठ तरीके से जीने और मानव का प्रकृति के साथ उचित तालमेल बनाए रखने से भी है। इसलिए हिन्दू धर्म पंचांग के अनुसार हर माह, तिथि या वार किसी न किसी देवी-देवता की पूजा-उपासना के लिए नियत है। इसी क्रम में श्रावण मास और सोमवार का दिन संहार और कल्याण के देवता भगवान शिव की पूजा-आराधना का है।
श्रावण मास शिव भक्ति को समर्पित है। इस मास का हर दिन शिव आराधना के लिए बहुत महत्व रखता है। किंतु विशेष रुप से सोमवार का व्रत विशेष फल देने वाला माना गया है। क्योंकि हिन्दू धर्म और ज्योतिष विज्ञान के अनुसार सोमवार का दिन शिव आराधना के साथ सोम यानि चंद्रमा की पूजा-उपासना का भी माना जाता है।
सोम यानि चंद्र और शिव का संबंध पुराणों में भी बताया गया है। भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा का वास माना जाता है। जिसके पीछे पौराणिक मान्यता है कि समुद्र मंथन से निकले विष को पीने से पैदा हुई दाह को शांत करने के लिए भगवान शंकर ने चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किया। क्योंकि चंद्रमा का स्वभाव शीतलता देने वाला माना गया।
सोमवार व्रत का भी यही संदेश है कि जीवन में जब कलह, संकट और कष्ट रुपी जहर घुल जाए तो शिव और सोम यानि चंद्र की आराधना के सोमवार व्रत के पालन से सभी दु:खों और कलह से मुक्त होकर सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए ज्योतिष विज्ञान में भी कुण्डली में चंद्र दोष की शांति के लिए भी सोमवार व्रत करने का महत्व बताया गया है।



==धर्म डेस्क उज्जैन
दैनिक भास्कर में प्रकाशित

जय श्री साईं राम
__________________
सब का मालिक एक


जय श्री साईं राम
Reply With Quote
  #7 (permalink)  
Old 30th July 2010, 07:01 PM
tana's Avatar
Global Moderator
 
Join Date: Oct 2008
Posts: 10,686
Default Re: Shiv Puja Shravan Maas ~~~श्रावण मास~~~

Om Sai Ram!!!

विश्व का विशालतम शिव~~~





रावण शिव जी का परम भक्त था. एक बार रावण ने खूब तपस्या करी और शिव जी को प्रसन्न कर दिया. वरदान स्वरुप रावण ने शिव जी से “अत्मलिंग” की मांग रखी. शिव जी ने कहा ठीक है लेकिन इसे जमीन पर मत रखना नहीं तो फ़िर वह वहां से नहीं उठेगा. रावण “अत्मलिंग” को हाथ में लिए लंका के लिए निकल पड़ा. इस लिंग के प्राप्ति पर रावण अमर और अदृश्य हो सकता था. नारद मुनि को इसकी भनक लग गई थी. वे सीधे विष्णु जी के पास पहुंचे और कहा नारायण अनर्थ होने जा रहा है.




दुष्ट रावण भूलोक ही नहीं बल्कि देवलोक में भी हाहाकार मचायेगा. उसे रोकिये. तब तक तो रावण गोकर्ण तक पहुँच ही गया था. विष्णु ने अपना करतब दिखाया. मध्याह्न में ही सूर्य को ढँक कर संध्या का भ्रम निर्मित किया. रावण शिव जी की सांध्य पूजा किया करता था. अब वह धर्म संकट में पड़ गया. इस बीच नारद ने गणेश जी को भी पटा लिया था जिसके कारण गणेश जी स्वयं ब्राह्मण के वेश में रावण के समीप प्रकट हो गए. रावण ने उस ब्राह्मण स्वरुप गणेश जी से आग्रह किया कि वह उस अत्मलिंग को अपने हाथों में रखे ताकि वह सांध्य पूजा कर सके. ब्राह्मण ने बात मान ली परन्तु कह भी दिया कि आवश्यकता पड़ने पर तीन बार ही पुकारेगा और फ़िर उस लिंग को छोड़ कर चलता बनेगा. रावण ने “अत्मलिंग” को ब्राह्मण के हवाले कर पूजा करने निकल पड़ा. रावण के जाते ही गणेश जी ने उस लिंग को वहीं (गोकर्ण) रख दिया और अंतर्ध्यान हो गए. रावण अपनी पूजा से निपट कर जब वापस आया तो अत्मलिंग को जड़वत पाया. उसने उठाने कि भरसक कोशिश की पर सफल न हो सका. फ़िर क्रोध में आकर अत्मलिंग के अलग अलग भागों को उखाड़ कर इधर उधर फेंकने लगा. जिस वस्त्र से लिंग ढंका हुआ था वह आकर मुरुदेश्वर में गिरा और तब से एक महत्वपूर्ण शिव क्षेत्र के रूप में प्रसिद्द हुआ.





यहाँ का प्राचीन शिव मन्दिर समुद्र के किनारे कंदुकागिरी पर बना है और उसकी बनावट, शिल्प आदि से चालुक्य – कदम्ब शैलियों का मिश्रित प्रभाव परिलक्षित होता है. मन्दिर के अन्दर के शिल्प और कलात्मकता लुभावनी है. इस मन्दिर की देखरेख के लिए प्रबंधक के रूप में श्री मंजुनाथ शेट्टी अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होने स्वेच्छा से सिंडिकेट बैंक के अपने अधिकारी पद से सेवा निवृत्ति ले ली थी. यहाँ की एक विशेषता यह है कि इस मन्दिर के आस पास भीख मांगने वाले नहीं दिखेंगे. कोई भी दूकानदार पूजा सामग्री खरीदने के लिए भी आपके पीछे नहीं पड़ेगा. कुछ बच्चे जरूर घूम रहे होते हैं जो वहां के चित्रों को बेचने में लगे हैं. पाँच रुपये के दस. मन्दिर के पीछे एक पुराना किला भी है और कहा जाता है कि टीपू सुलतान ने इस किले का जीर्णोद्धार कराया था.




मुरुदेश्वर की आज कल की प्रसिद्धि तो यहाँ के विशाल शिव जी के कारण हो गई है. यह प्रतिमा उसी कंदुका गिरी के शीर्ष पर बनी है, पुराने मन्दिर के ऊपर कुछ दायीं ओर. मूर्ति की ऊँचाई १२३ फीट है जिसके कारण दूर दूर से ही दिखाई भी देती है. शिव जी के एकदम नीचे पैरों तले एक सुरंग नुमा हाल है. यहाँ पर पौराणिक कथाओं के आधार पर झांकिया बनी हैं. रावण, गणेश जी ब्राह्मण के वेश में और ऐसी ही कथाओं से सम्बंधित अन्य प्रतिमाएँ रखी है. इनके बारे में कन्नड़ और हिन्दी में कमेंट्री चलती है. अतिरिक्त शुल्क देकर अंग्रेजी का केसेट भी लगवाया जा सकता है. यह सब अभी अभी ही किया गया है. जहाँ एक तरफ़ शिव जी की यह प्रतिमा विशालतम है वहीं इन तक आने के लिए सिंह द्वार पर राजगोपुरम जो बना है वह भी बेमिसाल है. इसकी ऊँचाई २४९ फीट है और इसके मुकाबले कोई दूसरा गोपुरम नहीं है. गोपुरम के दरवाजे पर ही दो विशाल हाथी द्वारपाल के रूप में बनाये गए हैं. इस पहाडी के तीन ओर समुद्र है जो अपेक्षाकृत शांत है. लगा हुआ बीच भी है जो साफ़ सुथरी और मनमोहक है. यहाँ नग्न या अर्ध नग्नावस्था में रेत पर लेटे रहना निषिद्ध है हलाकि विदेशी पर्यटकों की यहाँ कोई कमी नहीं है. कुछ दूरी पर रेत पर ही कई नौकाएं दिखेंगी. शाम होते होते समुद्र से आखेट कर नौकाएं वापस आती दिखती हैं. उनके वापसी पर वहां मछलियों की बिक्री भी होती देख सकते हैं.

यहाँ आस पास ही ४ होटल हैं. बगीचे से लगा हुआ एक रेस्ट हाउस है जहाँ रहने का किराया जेब पर भारी नहीं पड़ता. मन्दिर की ओर जाते समय समुद्र से सटा हुआ ‘नवीन बीच रेस्टोरेंट’ बड़ी अच्छी जगह बना है. अन्दर नाश्ता करते हुए समुद्र का नज़ारा बड़ी संतुष्टि दायक होती है.



मुरुदेश्वर में इस विश्व के सबसे ऊंचे शिव जी, भव्य राज गोपुरम, पर्यटकों के लिए सुविधाएँ आदि की व्यवस्था करने के लिए पूरा का पूरा श्रेय श्री आर.एन. शेट्टी, को जाता है जो यहाँ के एक प्रमुख उद्योगपति हैं. उन्होंने मुर्देश्वर को एक बड़े पर्यटन केन्द्र के रूप में विकासित करने के लिए ५० करोड़ रुपये की राशि लगायी थी. इन सबके आलावा मुरुदेश्वर में कुछ बहुत ही सुंदर थीम पार्क भी हैं..

मुरुदेश्वर कर्णाटक के भटकल तहसील में मुंबई – थिरुवनन्थपुरम रेल मार्ग पर पड़ता है और गाडियां यहाँ रूकती भी हैं. बीकानेर और जोधपुर से भी रेलगाडियां मिलती हैं. दिल्ली की ओर से आने के लिए कोंकण मार्ग पर जानेवाली गाड़ियों को चुना जा सकता है. गोवा से मुर्देश्वर की दूरी मात्र १६० किलोमीटर है. यहाँ से उडुपी भी नीचे १०० किलोमीटर की दूरी पर है. मुरुदेश्वर स्टेशन से मन्दिर या बीच तक के लिए ऑटोवाले २० रुपये लेते हैं. हुबली में उतरकर भी यहाँ आया जा सकता है.

~ विश्व का विशालतम शिव � मल्हार Malhar

Jai Sai Ram!!!
__________________

The most beautiful spot in the universe is SAI
Where everything is Calm, Musical and Magical!
Sai Baba Poems : SAI-KA-AANGAN.ORG | Shirdi Sai Baba Poems Blog
Sai Baba Literature : SHIRDI SAI BABA LITERATURE (Find All Religious Books & References on Shirdi Sai Baba)
Reply With Quote
  #8 (permalink)  
Old 30th July 2010, 07:06 PM
tana's Avatar
Global Moderator
 
Join Date: Oct 2008
Posts: 10,686
Default Re: Shiv Puja Shravan Maas ~~~श्रावण मास~~~

Om Sai Ram!!!


रुद्राष्टक~~~

परम शिव भक्त कागभुशुण्डि ने जब अपने गुरू की अवहेलना की तो वे शिव के क्रोध-भाजन हुए। अपने शिष्य के लिए क्षमादान की अपेक्षा रखने वाले सहृदय गुरू ने रूद्राष्टक की रचना की तथा महादेव को प्रसन्न किया। रामचरितमानस के उत्तरकाण्ड में वर्णित है।
नमामी शमीशान निर्वाण रूपं, विभुं व्यापकं, ब्रह्म वेदस्वरूपम् ।
निजं, निर्गुणं, निर्विकल्पं, निरीहं, चिदाकाशं आकाशवासं भजेहं ।।

हे मोक्ष रूप (आप जो) सर्व व्यापक हैं, ब्रह्म और वेद् स्वरूप हैं, माया, गुण, भेद, इक्षा से रहित हैं, चेतन, आकाश रूप एवं आकाश को ही वस्त्ररूप को धारण करने वाले हैं, आपको प्रणाम करता हूँ।
निराकारं ॐकार मुलं तुरीयं, गिरा ज्ञान गोती-तमीशं गिरीशम् ।
करालं महाकाल कालं कृपालं, गुणागार संसार-पारं नतो अहम ।।

हे निराकार आप जो कि ॐ कार के भी मूल हैं, तथा तीनों गुणों (सद-रज-तमस) से पृथक हैं, वाणी-ज्ञान-इंद्रियों से परे हैं, महाकाल के भी काल हैं, मैं ऐसे कृपालु, गुणों के भंडार, एवं सृष्टि से परे आप परम देव को नमस्कार करता हूँ।
तुषाराद्रि-संकाश-गौरं गंभीरं, मनोभूत कोटि प्रभा श्री शरीरम् ।
स्फुरन्मौलि कल्लोलिनी चारू गंगा, लसद भाल बालेन्दू कण्ठे-भुजंगा॥

हे शिव, आप हिमालय पर्वत के समक्ष गौर वर्ण वाले तथा गंभीर चित वाले हैं तथा
आपके शरीर की कांति करोडों कामदेवों की ज्योति के सामान है। आपके शिश पर गंगाजी, ललाट पर दूज का चन्द्रमा तथा गले में सर्प माल शोभायमान है।
चलत्कुण्डलं भ्रू सुनेत्रं विशालं, प्रसन्नाननं नीलकण्ठं दयालम् ।
मृगाधीश-चर्माबरं मुण्डमालं, प्रियं शंकरं सर्वनाथं भजामि॥

कानों में झिलमिलाते कुण्ड्ल से सोभायमान तथा विशाल नेत्रों एवं सुन्दर भौंहें वाले, हे नीलकंठ, हे सदा प्रसन्नचित रहने वाले परम दयालु, मृगचर्म एवं मुण्डमाल धारण करने वाले, सबके प्रिय और स्वामी, हे शंकर! मैं आपको भजता हूँ।
प्रचण्डं, प्रकृष्टं, प्रगल्भं, परेशं, अखंडं अजं भानुकोटि-प्रकाशम्।
त्रय:शूल निर्मूलनं शूलपाणिं, भजे अहं भवानीपतिं भाव गम्यम्॥

आप प्रचण्ड रूद्रस्वरूप, उत्तम, तेजवान, परमेश्वर, अखंड, जन्मरहित, करोडों सूर्यों के सामान प्रकाशमान, तीनों प्रकार के दुःखो को हरने वाले, हाथों मे शूल धारण करने वाले, एवं भक्ति द्वारा प्राप्त होने वाले हैं। हे माँ भवानी के स्वामि, मैं आपको भजता हूँ।
कलातीत-कल्याण-कल्पांतकारी, सदा सज्जनानन्द दातापुरारी।
चिदानन्द सन्दोह मोहापहारी, प्रसीद-प्रसीद प्रभो मन्माथारी॥

आप (सोलह) कलाओं से पृथक, कल्यानकारी, कल्पचक्र के नियन्ता, सज्जनों को आनन्द प्रदान करने वाले, सत, चित, आनन्द स्वरूप त्रिपुरारी हैं। हे प्रभु! आप मुझ पर प्रसन्न होएं। प्रसन्न होएं।
न यावद् उमानाथ पादारविन्दं, भजंतीह लोके परे वा नाराणम्।
न तावत्सुखं शांति संताप नाशं, प्रसीद प्रभो सर्वभुताधिवासम् ॥

जबतक उमापति के चरणरूप कमलों को प्राणी नहीं भजते, या उनका ध्यान नहीं करते तबतक उन्हे इस लोक या परमलोक में सुख-शांति नहीं मिलती। हे सभी प्राणियों में वास करने वाले, प्रभु, आप प्रसन्न हों।
न जानामि योगं जपं नैव पूजाम्, नतोहं सदा सर्वदा शम्भु ! तुभ्यम।
जरा जन्म दु:खौद्य तातप्यमानं, प्रभो ! पाहि आपन्नमामीश शम्भो ॥

हे शम्भुं! मैं पुजा-जप-तप-योग आदि कुछ भी नहीं जानता; मैं सदैव आपको प्रणाम करता हूँ। जन्म,अवस्था रोग आदि दुःखों से पीडित मुझ दीन की आप रक्षा करें! हे प्रभु मैं आपको प्रणाम करता हूँ।
रूद्राष्टक इदं प्रोक्तं विप्रेण हरतोषये,
ये पठंति नरा भक्त्या तेषां शम्भु प्रसीदति ॥

ब्राह्मण द्वारा कहा गया हे रूद्राष्टक भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए है। जो व्यक्ति श्रद्धा भक्ति से इसका पाठ करते हैं, उनपर शिव सदैव प्रसन्न रहते हैं।

Jai Sai Ram!!!
__________________

The most beautiful spot in the universe is SAI
Where everything is Calm, Musical and Magical!
Sai Baba Poems : SAI-KA-AANGAN.ORG | Shirdi Sai Baba Poems Blog
Sai Baba Literature : SHIRDI SAI BABA LITERATURE (Find All Religious Books & References on Shirdi Sai Baba)
Reply With Quote
  #9 (permalink)  
Old 31st July 2010, 08:57 AM
Gopal Krishan's Avatar
Sai-Ka-Aangan Contributor
 
Join Date: Jul 2009
Posts: 4,283
Default Re: Shiv Puja Shravan Maas ~~~श्रावण मास~~~

हर सुख देती है ऐसी शिव पूजा


सावन सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव की शास्त्रों में बताई विशेष विधि से पूजा शीघ्र फल देने वाली मानी गई है। जानते हैं क्या है सावन के सोमवार को शिव पूजा की यह विधि -


- श्रावण सोमवार को सूर्योदय के पहले जागें।
- घर का साफ-सफाई कर शरीर शुद्धि के लिए स्नान करें। सफेद वस्त्र पहनकर पूजा स्थल पर बैठें।
- स्नान के बाद गंगा जल, पवित्र नदी या जल स्त्रोत के जल से पूरे घर को पवित्र करें।
- घर में देवस्थान पर भगवान शिव-पार्वती और गणेश की मूर्ति पूजा के लिए स्थापित करें। - इसके बाद सबसे पहले व्रत संकल्प लें। मम क्षेमस्थैर्यविजय रोग्यैश्वर्याभिव द्धयर्थं सोमव्रतं करिष्ये।
- इसके बाद प्रथम पूज्य देवता भगवान श्री गणेश का ध्यान और पूजा करें।
- श्री गणेश ध्यान और पूजा के बाद भगवान शिव ध्यान करने के लिए मंत्र का मन ही मन उच्चारण करें
- ध्यायेन्नित्यंमह शं रजतगिरिनिभं चारुचंद्रावतंसं
रत्नाकल्पोज्ज्वल ंग परशुमृगवराभीतिहस तं प्रसन्नम।
पद्मासीनं समंतात्स्तुतममरग ैव्र्याघ्रकृत्ति वसानं
विश्वाद्यं विश्ववंद्यं निखिलभयहरं पंचवक्त्रं त्रिनेत्रम॥
- ध्यान के बाद शिव के पंचाक्षरी या षडाक्षरी मंत्र 'ऊँ नम: शिवाय' से शिवजी का तथा 'ऊँ नम: शिवायै' से पार्वतीजी का षोडशोपचार पूजन करें।
- षोडशोपचार में सोलह प्रकार और सामग्रियों से देव आराधना की जाती है।
- शिव आराधना में विशेष रुप से बेल पत्र, भांग, धतूराए जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, जनेऊ , चंदन, रोली, धूप, दीप और दक्षिणा को शामिल कर पूजा की जाती है।
- शिव-पार्वती पूजा के बाद सोमवार व्रत कथा का पाठ या श्रवण करना चाहिए।
- अंत में पूरी भक्ति और आस्था के साथ शिव आरती करें। प्रसाद वितरण करें। पूजा के दौरान हुए दोष के लिए क्षमा मांगे। अपनी कामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
- सायंकाल प्रदोषकाल में भी शिव पूजा करें और रात्रि में भोजन करें। यथा संभव उपवास करें।

==धर्म डेस्क उज्जैन
दैनिक भास्कर में प्रकाशित

जय श्री साईं राम

__________________
सब का मालिक एक


जय श्री साईं राम
Reply With Quote
  #10 (permalink)  
Old 31st July 2010, 06:10 PM
tana's Avatar
Global Moderator
 
Join Date: Oct 2008
Posts: 10,686
Default Re: Shiv Puja Shravan Maas ~~~श्रावण मास~~~

Om Sai Ram!!!

~~~शिव पूजा में जल का महत्व~~~




पवित्र श्रावण माह शुरु हो गया है। इस माह में भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष महत्व है। शिव मंदिरों में भक्तों का ताँता और 'बम भोले' के जयकारे गूँजने लग गए हैं। श्रावण माह के विशेष दिनों में भगवान शिव का विविध रूपों में श्रृंगार होगा। इन दिनों श्रद्धालु व्रत-उपवास रख शिव आराधना में लीन रहेंगे। साथ ही कावड़ यात्रा का दौर भी शुरू हो जाएगा।

श्रावण माह का महत्व : पौराणिक कथाओं के अनुसार श्रावण माह में ही समुद्र मंथन किया गया था। मंथन के दौरान समुद्र से विष निकला। भगवान शंकर ने इस विष को अपने कंठ में उतारकर संपूर्ण सृष्टि की रक्षा की थी। इसलिए इस माह में शिव-उपासना से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

जल चढ़ाने का महत्व : भगवान शिव की मूर्ति व शिवलिंग पर जल चढ़ाने का महत्व भी समुद्र मंथन की कथा से जुड़ा हुआ है। अग्नि के समान विष पीने के बाद शिव का कंठ एकदम नीला पड़ गया था। विष की ऊष्णता को शांत कर भगवान भोले को शीतलता प्रदान करने के लिए समस्त देवी-देवताओं ने उन्हें जल-अर्पण किया। इसलिए शिव पूजा में जल का विशेष महत्व माना है।





शिव स्वयं जल हैं : शिवपुराण में कहा गया है कि भगवान शिव ही स्वयं जल हैं।

संजीवनं समस्तस्य जगतः सलिलात्मकम्*।
भव इत्युच्यते रूपं भवस्य परमात्मनः ॥

अर्थात्* जो जल समस्त जगत्* के प्राणियों में जीवन का संचार करता है वह जल स्वयं उस परमात्मा शिव का रूप है। इसीलिए जल का अपव्यय नहीं वरन्* उसका महत्व समझकर उसकी पूजा करना चाहिए।

इन दिनों सभी शिव मंदिरों के आसपास पूजन सामग्रियों की दुकानें सजने लगती है। भगवान भोलेनाथ के प्रिय बिल्व पत्र से लेकर धतूरा और तरह-तरह के पुष्पों की मालाएँ लेकर भक्त पूजा के लिए तैयार हैं। पूजा में रुद्राक्ष का भी विशेष महत्व है। पुराणों के अनुसार भगवान रूद्र की आँखों से गिरे आँसू से रुद्राक्ष का जन्म हुआ इसलिए रुद्राक्ष भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है।

Source- Webdunia

Jai Sai Ram!!!
__________________

The most beautiful spot in the universe is SAI
Where everything is Calm, Musical and Magical!
Sai Baba Poems : SAI-KA-AANGAN.ORG | Shirdi Sai Baba Poems Blog
Sai Baba Literature : SHIRDI SAI BABA LITERATURE (Find All Religious Books & References on Shirdi Sai Baba)
Reply With Quote
Reply

Bookmarks


Currently Active Users Viewing This Thread: 9 (0 members and 9 guests)
 
Thread Tools Search this Thread
Search this Thread:

Advanced Search

Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off
Trackbacks are On
Pingbacks are On
Refbacks are On


Similar Threads
Thread Thread Starter Forum Replies Last Post
Om Namo Sai Shiv~~~ tana General Prayers & Naam jaap (Recitation of Lord's Name) 121 4th September 2010 04:16 PM
om sai ram , sat sai ram , shiv sia ram neeraj222 Prayer Requests 7 9th October 2009 06:57 PM
Shravan Maas rina144 Articles 41 31st August 2009 01:46 PM
Diwali Puja Mahurat~~~{PUJA TIMINGS} tana Greeting Archives 0 29th October 2008 04:37 AM


TWITTER

This Site is best viewed in 1024 x 768 screen resolution.

All times are GMT +5.5. The time now is 05:40 AM.


Powered by vBulletin® Version 3.8.4
Copyright ©2000 - 2010, Jelsoft Enterprises Ltd.
Search Engine Optimization by vBSEO 3.3.0
Copyright © 2009-2010, Sai-Ka-Aangan Shirdi Sai Baba Forum